हल्द्वानी। कुमाऊं क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ कम हो सकेगी। हल्द्वानी स्थित चन्दन हॉस्पिटल में कैंसर जांच और विशेषज्ञ परामर्श की नई सुविधा शुरू कर दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, डॉ. गौरव सिंह (हेड एंड नेक सर्जन) अब अस्पताल में मरीजों को परामर्श देंगे। डॉ. सिंह हेड और नेक कैंसर के इलाज में विशेषज्ञ हैं और उनके जुड़ने से क्षेत्रीय मरीजों को समय पर जांच, सलाह और उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस पहल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की शुरुआती पहचान और समय पर उपचार संभव हो सकेगा, जिससे मरीजों को बेहतर लाभ मिलेगा। अब इलाज के लिए दिल्ली, लखनऊ या अन्य बड़े मेडिकल सेंटरों पर निर्भरता भी कम होगी।
हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को ओपीडी
अस्पताल में विशेषज्ञ ओपीडी हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार आयोजित होगी। इसका समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
अस्पताल ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कैंसर से जुड़े लक्षण महसूस हों तो लापरवाही न बरतें और तुरंत जांच कराएं। समय पर पहचान ही बचाव और सफल इलाज की सबसे बड़ी कुंजी है।
अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क:
📞 059466-96666
📍 चन्दन हॉस्पिटल, हल्द्वानी
