हल्द्वानी: हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से हो रही चोरी, नकबजनी, चैन स्नैचिंग और लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एसपी सिटी प्रकाश चंद्र और सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर, पंजीकृत अभियोगों के शीघ्र अनावरण और संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी के आदेश दिए।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गहन जांच कर कई इलाकों में छापेमारी की। टीम की मेहनत रंग लाई और विभिन्न घटनाओं में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी और लूट का सामान बरामद किया गया।
बरामद संपत्तियों का विवरण:
- हल्द्वानी, 27 मई: रामलीला ग्राउंड से चुराई गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK04W 3607) बरामद।
- हल्द्वानी, 28 मई: सीएमटी कॉलोनी में महिला से छीनी गई पीली धातु की माला और लॉकेट बरामद।
- मुखानी, 30 मई: रूप नगर चौराहे पर मोबाइल लूट की घटना में टेकनो स्पार्क और मोटोरोला कंपनी के दो मोबाइल बरामद।
- मुखानी: महिला से छीनी गई पीली धातु की माला, लॉकेट व चार पीली धातु के दाने बरामद।
इन घटनाओं में संलिप्त आरोपी मोहम्मद उमेर (22 वर्ष) निवासी बरेली को 31 मई को भाखड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
नकबजनी की बड़ी घटनाएं और बरामदगी:
- हल्द्वानी, 12 मई: बजवालपुर टीपी नगर में घर से की गई नकबजनी में पीली धातु के झुमके, सफेद धातु की पायल, अंगूठी, बिछुए बरामद।
- मुखानी, 20 अप्रैल: भरतपुर कमलुवागांजा स्थित घर से नकबजनी में पीली धातु के हार, नथ, मांगटीका, झुमके, अंगूठी आदि बरामद।
- मुखानी, 8 मई: दिवान विहार कठघरिया में नकबजनी की घटना में पीली धातु का मंगलसूत्र, सफेद धातु की पायलें बरामद।
- मुखानी, 2 मार्च: गीतांजली लेन, हिम्मतपुर मल्ला में चोरी गए पीली धातु की चेन, हार, रिंग, झुमके, पायल, बिछुए बरामद।
इन मामलों में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार किए गए:
- अशरफ (40 वर्ष),
- अकील अहमद (26 वर्ष),
- मानु प्रताप (20 वर्ष),
- धर्मेंद्र (37 वर्ष) — सभी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से हैं।
पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव कोतवाली हल्द्वानी, दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट मुखानी, उपनिरीक्षक फिरोज आलम साईबर सैल, उपनिरीक्षक मनोज कुमार कोतवाली हल्द्वानी, उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह कोतवाली हल्द्वानी, उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी थाना मुखानी, उपनिरीक्षक हरजीत सिंह थाना मुखानी, उपनिरीक्षक कृपाल सिंह-कोतवाली हल्द्वानी, उप निरीक्षक रजनी आर्य मुखानी, हे०कानि० इसरार नबी-सी०सी०टी०वी०, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह थाना मुखानी, कांस्टेबल तारा राणा-कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल अनिल टम्टा कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल ललित नाथ कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल अनूप तिवारी-थाना मुखानी, कांस्टेबल बलवंत सिंह-थाना मुखानी, कांस्टेबल रोहित कुमार-थाना मुखानी, कांस्टेबल धीरज सिंह सुगडा-थाना मुखानी, कांस्टेबल गोपाल दत्त-थाना मुखानी, कांस्टेबल अनिल गिरी-सी०सी०टी०वी०, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी सी०सी०टी०वी० मौजूद रहे।
नोटः एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी टीम को 2,500 रू से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।