जमरानी बांध जल्द अस्तित्व में आएगा : केंद्रीय मंत्री भट्ट

Spread the love

हल्द्वानी। जल्द ही जमरानी बांध अस्तित्व में आ जाएगा और यह बांध 2051 तक साढ़े 10 लाख से अधिक लोगों तक पेयजल पहुंचाने लगेगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ऐसी ही कई योजनाओं की जानकारी साझा की।

  1. उत्तराखण्ड राज्य के जनपद नैनीताल में गोला नदी पर बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना के अवशेष कार्यों की लागत रु0 3678.23 करोड़ को दिनांक 21.02.2024 को मा० मंत्रिमण्डल द्वारा वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।
  2. परियोजना को केन्द्र सरकार द्वारा माह अक्टूबर 2023 में पी०एम०के०एस०वाई०- ए०आई०बी०पी० योजना के अन्तर्गत केन्द्रीय सहायता रु0 1557.18 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई। शेष धनराशि एम०ओ०यू के अनुरूप उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा रु0 689.00 करोड़ तथा रु0 1432.00 करोड़ का वहन उत्तराखण्ड राज्य द्वारा आगामी 05 वर्षों में किया जाऐगा।
  3. फरवरी 2024 में National Board of Wild Life (NBWL) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की Standing Committee द्वारा एन०ओ०सी० प्रदान की गयी।
  4. अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग उच्चीकरण, अन्य संरचनात्मक कार्यों लागत लगभग रू0 45.00 करोड की निविदा प्रकाशित की जा चुकी है तथा दिनांक 27.02.2024 को मुख्य बांध के निर्माण कार्य लागत रु0 2388 करोड़ की निविदा भी आमंत्रित कर दी गयी है।
  5. प्रस्तावित परियोजना से हल्द्वानी शहर की वर्तमान जनसंख्या लगभग 4.80 लाख एवं वर्ष 2051 हेतु आंकलित जनसंख्या 10.51 लाख को वार्षिक 42.70 एम०सी०एम० पेयजल उपलब्ध कराया जाना है।
  6. साथ ही उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश राज्यों के चार जनपदों के 57065 है। क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है।
  7. हल्द्वानी नैनीताल रोपवे में कार्य शीघ्र शुरू होगा।
  8. हल्द्वानी में 9 करोड़ से कैंथ लैब की स्थापना होगी।
  9. काठगोदाम अमृतसर ट्रेन को अचार संहिता से पूर्व आरम्भ किया जायेगा।
  10. काठगोदाम स्टेशन का 24 करोड़ से आधुनिकीकरण किया जायेगा।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, चन्दन बिष्ट प्रदेश मीडिया सह प्रभारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *