
शहर में बढ़ती यातायात समस्याओं को लेकर मंडल आयुक्त दीपक रावत ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डग्गामार वाहनों, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग और अवैध पार्किंग को तुरंत चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बिना परमिट चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाए और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने वालों के चालान काटे जाएं। उन्होंने अवैध पार्किंग पर शिकंजा कसने के लिए संयुक्त टीम बनाने के भी आदेश दिए। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि आदेशों की पालना न होने पर वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।


