मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे, राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन में होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड पहुंचे।

मुख्यमंत्री धामी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जहां वे पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक बंशीधर भगत, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर (डब्बू), दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. सहित कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां और सैनिक परिवार भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान राज्य सरकार द्वारा सैनिक कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं और योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *