ऑपरेशन प्रहार का बड़ा प्रहार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, SOG और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Spread the love

हल्द्वानी। युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 66 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले में लगातार चल रहे इस अभियान के तहत 14 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही 14,520 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विजय सिंह नेगी (35 वर्ष) निवासी ग्राम बेड़ा, थाना द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा हाल निवासी मंगला कॉलोनी, हल्द्वानी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं।

इस सफलता पर एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 1500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *