सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन! ब्लैक स्पॉट्स पर लगेंगे CCTV, स्पीड कंट्रोल और चेतावनी बोर्ड

Spread the love

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर जिला प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों की समीक्षा की गई तथा दुर्घटना संभावित स्थानों (ब्लैक स्पॉट्स) पर विशेष चर्चा हुई। खासतौर पर तीनपानी बाईपास क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि तीनपानी बाईपास के स्थायी समाधान के लिए बाईपास निर्माण में अभी समय लगेगा, इसलिए फिलहाल हादसों को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिले के सभी ब्लैक स्पॉट्स पर पर्याप्त सिग्नेज, चेतावनी बोर्ड, स्पीड कंट्रोल उपाय और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने और नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।

ललित मोहन रयाल
जिलाधिकारी, नैनीताल


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *