भीमताल बस हादसा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कमिश्नर दीपक रावत मौके पर मौजूद, राहत और बचाव कार्य जारी

Spread the love

हल्द्वानी: 25 दिसंबर 2024 को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही एक रोडवेज बस भीमताल के पास आमडाली में गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा दोपहर 1:45 बजे हुआ। सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल पुलिस फोर्स को मौके पर भेजकर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और उनके इलाज की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को इलाज में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और सभी को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने भी अस्पताल का दौरा कर घायल यात्रियों का हालचाल जाना। सूत्रों के अनुसार, बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए एम्स ऋषिकेश से दो विशेषज्ञ डॉक्टरों को बाय एयर बुलाया गया है।

भीमताल से हायर सेंटर रेफर किए गए घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तत्परता से तैनात है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात बाधित न होने देने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। राहत कार्य तेज गति से जारी है और प्रशासन घायलों को हर संभव मदद प्रदान करने में जुटा हुआ है।

आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत

घायल लोगों मे:-

  • रोहित सिंह बिष्ट 38 वर्ष पुत्र हरक सिंह बेस्ट
  • मीनाक्षी बिष्ट पत्नी रोहित सिंह बिष्ट
  • अंशिका उम्र 1 वर्ष पुत्री रोहित सिंह बिष्ट
  • ठाकुर सिंह उम्र 50 वर्ष
  • लकी मेहर उम्र 25 वर्ष
  • निधि गोस्वामी उम्र 23 वर्ष
  • अंकित मेहरा उम्र 23 वर्ष
  • सुमन उम्र 21 वर्ष
  • वंशिका टम्टा उम्र 20 वर्ष
  • हर्षिता उम्र 21 वर्ष
  • भूमिका पुत्री दिनेश
  • यशपाल सिंह उम्र 43 वर्ष
  • गिरीश उम्र 45 वर्ष
  • ईश्वर सिंह उम्र 43 वर्ष
  • अक्षिता गिरी उम्र 22 वर्ष
  • नेहा उम्र 24 वर्ष
  • रमेश चंद्र पांडे (वाहन चालक)
  • गीतांजलि पांडे
  • रीमा
  • कोमल आर्य
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *