
हल्द्वानी। उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव को लेकर मंगलवार 17 फरवरी को मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह है। मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की कतारें देखी जा रही हैं और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय तक मतदान जारी रहेगा और इसके बाद मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।



