
हल्द्वानी: मा० मुख्यमंत्री के ‘ड्रग फ्री देवभूमि मिशन’ को प्रभावी रूप से लागू करते हुए डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 22 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड के पास एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद उमेर (24 वर्ष) निवासी बहेड़ी, जिला बरेली के रूप में हुई है, जो वर्तमान में टांडा, शेखपुरा में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस सफल ऑपरेशन में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल भूपेन्द्र जेष्ठा और कांस्टेबल संतोष बिष्ट शामिल रहे। एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जनपद को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।


