
हल्द्वानी/नैनीताल: जनपद में 21 जुलाई 2026 को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के बंद रहने की खबरों को प्रशासन ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कल 21 जुलाई को जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
प्रशासन ने बताया कि अवकाश से संबंधित किसी भी प्रकार का कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। ऐसे में छुट्टी की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों और आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें।
