हल्द्वानी में नगर आयुक्त का एक्शन, गौशालाओं से लेकर ट्रंचिंग ग्राउंड तक किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हल्द्वानी। नगर आयुक्त द्वारा आज शहर की दोनों गौशालाओं, ट्रंचिंग ग्राउंड एवं एमआरएफ (MRF) सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गंगापुर कबडाल स्थित गौशाला में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।

इसके पश्चात नगर आयुक्त ने ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यरत कंपनी के कार्मिकों को लीगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) के निस्तारण एवं फ्रेश वेस्ट (नए कचरे) के उचित प्रबंधन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा।

हल्द्वानी में नगर आयुक्त का एक्शन, गौशालाओं से लेकर ट्रंचिंग ग्राउंड तक किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्वच्छता व्यवस्था और कचरा निस्तारण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

हल्द्वानी में नगर आयुक्त का एक्शन, गौशालाओं से लेकर ट्रंचिंग ग्राउंड तक किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश