हल्द्वानी। शहर के तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार युवती सुरक्षित बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, यूके 02 ए 2544 नंबर की कार में एक युवती समेत चार लोग सवार थे। सभी की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हादसे में घायल दो लोगों को तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार यानी ओवरस्पीडिंग बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसका वास्तविक कारण क्या था, इसकी पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

