बनभूलपुरा में बिना अनुमति चल रहे मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, सिटी मजिस्ट्रेट-एसडीएम के नेतृत्व में दो मदरसे सील

Spread the love

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में बिना आवश्यक अनुमति के संचालित किए जा रहे मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर दो मदरसों (मरकज़ी दारुल उलूम ईशाअतुल हक चोरगलियां रोड, मदरसा तालीम उल इस्लाम, ला0 नं0 18 आज़ाद नगर) को सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसडीएम मोनिका आर्य ने मदरसों का संचालन करने वाले लोगों से बातचीत की और संबंधित दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर मदरसों के संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके बाद दोनों संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के गठन के बाद मदरसा बोर्ड को भंग किया जा चुका है। अब मदरसों के संचालन के लिए शिक्षा विभाग और उत्तराखंड मदरसा प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में कुछ मदरसे बिना अनुमति के संचालित किए जा रहे थे, जिसके चलते संयुक्त टीम ने जांच के बाद दो मदरसों को सील किया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना आवश्यक अनुमति के संचालित किए जा रहे संस्थानों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए क्षेत्र में जांच और निगरानी का अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *