घरेलू विवाद ने लिया दर्दनाक मोड़, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Spread the love

देहरादून। राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 27 अगस्त 2026 की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार रामजी पाल नामक व्यक्ति ने चौकी आराघर पहुंचकर सूचना दी कि बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटने के बाद उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक विवाद के दौरान उसने आवेश में आकर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर कोतवाली डालनवाला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मोहिनी रोड स्थित सर्वेंट क्वार्टर में महिला का शव मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की।

मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *