सड़क हादसे के बाद बनभूलपुरा पुलिस का सख्त अभियान, काली फिल्म लगी गाड़ियों के चालान, हंगामा करने पर बाइक सीज

Spread the love

हल्द्वानी। तीनपानी फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे, जिसमें चार युवकों की जान चली गई थी, के बाद बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए रविवार विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

गोला पुल पर उपनिरीक्षक मोनी टम्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई वाहनों की जांच की। इस दौरान काली फिल्म लगी कई कारों के चालान किए गए और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

वहीं दूसरी ओर, कोतवाली बनभूलपुरा के सामने उपनिरीक्षक मनोज यादव द्वारा भी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक बाइक no. UK04 AR-6934 को जांच के लिए रोका गया। पुलिस के अनुसार बाइक पर पीछे बैठे एक किन्नर ने कोतवाली के सामने ही हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया तथा करीब ₹9,000 का चालान जारी किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि किसी वाहन चालक को चालान को लेकर कोई आपत्ति या शिकायत है, तो वह निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने पर अलग से कार्रवाई की जा सकती है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, वाहनों पर अवैध काली फिल्म न लगाएं और चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *