फायरिंग की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने कराई हवालात की सैर

Spread the love

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में फायरिंग की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी देर रात आपस में विवाद और मारपीट कर रहे थे तथा उन्होंने ही कंट्रोल रूम को फायरिंग की सूचना दी थी।

पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 की देर रात सिटी कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़े और फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दो व्यक्ति किसी बात को लेकर आपस में विवाद करते मिले। जांच के दौरान पता चला कि फायरिंग की सूचना देने वाले भी वही दोनों व्यक्ति थे।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन क्षेत्र में फायरिंग जैसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई। मौके पर पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लगातार उग्र होकर एक-दूसरे से झगड़ते रहे और मारने-मारने पर उतारू हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरीश सिंह डियोडी (42 वर्ष), निवासी मूलतः बागेश्वर तथा वर्तमान निवासी केदारपुरम, नेहरू कॉलोनी, देहरादून और हिमांशु भट्ट (31 वर्ष), निवासी केदारपुरम, नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन सेवा को झूठी सूचना देकर गुमराह न करें, क्योंकि इससे वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में बाधा उत्पन्न होती है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *