वीकेंड पर पुलिस का एक्शन: थार सवारों पर कसा शिकंजा, दर्जनों वाहन सीज

Spread the love

देहरादून। वीकेंड पर सड़कों पर हुड़दंग और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया। एसपी सिटी के नेतृत्व में देर रात तक चली कार्रवाई में पुलिस ने कई काली थार समेत दर्जनों वाहनों को सीज कर दिया।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वीकेंड पर कुछ वाहन चालक तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और नियमों का उल्लंघन कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। इसी के चलते पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों पर कार्रवाई की और मौके पर ही चालान काटे गए। वहीं, गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर दर्जनों वाहनों को सीज कर दिया गया। इनमें कई चर्चित काली थार गाड़ियां भी शामिल हैं।

इसके अलावा पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *