हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज कुमकुम धानिक के द्वारा बताया गया की समय करीब 9:45 बजे रात्रि काठगोदाम से हल्द्वानी को आती पल्सर बाइक और हल्द्वानी से काठगोदाम को जाती बाइक स्प्लेंडर संख्या यूके 04 एस 4810 में आपस में टक्कर हो गई। आपस में टकरा जाने से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली। पल्सर पर सवार दो युवकों और स्प्लेंडर स्वार एक घायल को हॉस्पिटल को भेज दिया गया।

पल्सर बाइक पर रोहित विश्वास पुत्र मुन्ना निवासी डालाकोटी कंपाउंड रामपुर रोड हल्द्वानी उम्र 18 वर्ष
व नितेश आर्य पुत्र भगवंत राम निवासी मनौ कौतुली, गेवापानी अल्मोडा उम्र 18 वर्ष थे। तथा स्प्लेंडर बाइक सवार का नाम भजन लाल पुत्र रामपाल निवासी दमवाढूंगा काठगोदाम उम्र 32 वर्ष है। भजनलाल पेंटर है जोकि काम के बाद अपने दोस्त विनोद कुमार को वेलाजाली लॉज छोड़ के अपने घर दमवाढूंगा को जा रहा था। जबकी पल्सर सवार रोहित और नितेश एक जन्मदिन पार्टी से वापस घर रामपुर रोड जा रहे थे। तीनो का उपचार हॉस्पिटल में चल रहा है।
