हल्द्वानी: शहर में यातायात समस्या को देखते हुए सड़क चौड़ीकरण के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ केमू स्टेशन और रोडवेज चौराहा क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संकरी सड़कों को चौड़ा करने के लिए तोड़फोड़ के निशान लगाए। यह कदम हल्द्वानी में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।


अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के इस प्रयास से शहर के यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। इसके साथ ही वाहन चालकों को तेज और सुगम आवाजाही का लाभ मिलेगा। स्थानीय प्रशासन इस कार्य को प्राथमिकता पर युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्य नगर आयुक्त
पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता