क्लोरीन गैस रिसाव में मौके पर चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान

Spread the love

स्थानीय निवासियों को उनके घरों से रेस्क्यू कर पहुंचाया गया सुरक्षा स्थानों पर

एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं मौके पर जाकर लिया राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा, उपस्थित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

देहरादून। दिनांक 09/01/24 की तड़के सुबह थाना प्रेम नगर को सूचना मिली कि झांझरा क्षेत्र में स्थित एक प्लॉट में रखें गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तथा पुलिस स्टेशन देहरादून से फायर कर्मियों की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना के संबंध में NDRF तथा SDRF की टीमो को सूचित करते हुए मौके पर बुलाया गया।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचते हुए रेस्क्यू कार्यो का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को रेस्क्यू पर करते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मौके से गैस सिलैंडरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उक्त खाली प्लॉट में गैस सिलेंडरो को किन कारणों से रखा गया था, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।

गैस रिसाव की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कार्यों में लगी है, क्लोरीन गैस का सिलेंडरो को किन कारणों से उक्त स्थान पर रखा गया था, इसकी जांच की जा रही है :- एसएसपी देहरादून।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *