
- लिस की बड़ी कार्रवाई: अनैतिक देह व्यापार का अड्डा ध्वस्त
- मौके से पुलिस को नगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री हुई बरामद
- देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
- गोपनीय सूचना पर छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां
- AHTU और पुलिस की संयुक्त टीम की दबिश, सेक्स रैकेट संचालक फरार
- अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त 5 गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यमों से सूचना प्राप्त हुई थी कि विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत हरबर्टपुर में एक मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) देहरादून को छापेमारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में AHTU देहरादून और विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 1 सितंबर की रात सोनिया बस्ती, वार्ड नंबर 5, बिजली घर के पास स्थित एक मकान पर औचक छापा मारा।

पुलिस टीम को छापेमारी के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। मौके से मकान के केयरटेकर समेत कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0-249/25 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में मकान के केयरटेकर जय नारायण शर्मा ने बताया कि यह मकान राजकुमार नाम के व्यक्ति ने किराये पर लिया है, जो बाहरी राज्यों से महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता है। राजकुमार ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर सौदा तय करता था और फिर उन्हें मकान में बुलाता था। वहीं केयरटेकर जय नारायण पैसे लेकर ग्राहकों को महिलाओं के पास भेजता था। पुलिस जांच में सामने आया कि फरार आरोपी राजकुमार पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय नारायण शर्मा निवासी उत्तरकाशी, हरि किशोर निवासी विकासनगर, विक्की निवासी हरबर्टपुर, आंचल निवासी बनारस (वर्तमान में यमुनानगर, हरियाणा) और सिमरन चौधरी निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। फरार आरोपी राजकुमार निवासी विकासनगर की तलाश जारी है।
पुलिस टीम में AHTU प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के साथ बबीन सिंह, रचना डोभाल, देवेंद्र सिंह, प्रदीप रावत और आरती शामिल थे। वहीं कोतवाली विकासनगर से उपनिरीक्षक संदीप पवार और कांस्टेबल राजेंद्र बर्थवाल ने कार्रवाई में सहयोग किया।


