बनभूलपुरा में अवैध सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी: डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हल्द्वानी क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध सट्टा संचालन करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने बनभूलपुरा निवासी 40 वर्षीय शोहेल अख्तर को सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1670 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने आजादनगर लाल मस्जिद के पास रहने वाले 36 वर्षीय अखलाक हुसैन को भी सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और 1240 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भी जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद नैनीताल में अवैध जुआ और सट्टा संचालन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *