
- तीसरे प्रत्याशी मो0 अरशद को 144 वोट प्राप्त
- एनएसयूआई की 145 वोटो से कड़ी हार
- एनएसयूआई पर भारी पड़ा मो0 अरशद
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं। अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी ने 145 वोटों से जीत दर्ज की।

चुनाव में अभिषेक गोस्वामी को कुल 1738 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई प्रत्याशी कमल बोरा को 1593 वोट मिले, वही तीसरे प्रत्याशी मो0 अरशद को 144 वोट प्राप्त हुये तथा एबीवीपी भी 145 मतो से विजयी हुई।
अध्यक्ष पद पर जीत के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कॉलेज परिसर में समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
यह जीत एबीवीपी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, वहीं एनएसयूआई प्रत्याशी ने हार स्वीकार करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत आगे भी छात्रों की आवाज़ उठाने का संकल्प जताया।


