11, 12 और 14 मार्च को होगी लेजेंड्स लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

Spread the love

  • हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
  • 11 भाषाओं और 13 चैनलों पर किया जाएगा लीग का प्रसारण

हल्द्वानी। हल्द्वानी में लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज होने को है, शनिवार को लेजेंड्स लीग क्रिकेट ने यह घोषणा की। शहर इतिहास लिखने के लिए तैयार है। यह लेजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का शुरुआती दौर होगा। आगामी 11, 12 और 14 मार्च को शहर में तीन हाई-प्रोफाइल मैच होंगे। यह ऐतिहासिक सीज़न का शानदार कर्टेन-रेज़र है। इसके बाद चार अन्य शहरों में आयोजन और अन्य 16 मैच होंगे।

प्रेसवार्ता में को-फाउंडर रमन रहेजा ने कहा, हल्द्वानी में आयोजित शुरुआती मैचों में 11 देशों के क्रिकेट लेजेंड्स मैदान पर होंगे। उनके फैंस एक बार फिर जोरदार मुकाबलों और यादगार पलों को जीने का मजा लेंगे। मैच में सुरेश रैना, श्रीसंत, इरफान पठान के साथ-साथ कार्लास ब्रैथवेट, थिसारा परेरा, असगर अफगान और अन्य कई पुराने ग्लोबल स्टार्स दिखेंगे। बताया कि “ हमारे अब तक के सबसे बड़े सीज़न के शुरुआती मैच हल्द्वानी में होने वाले हैं। हमारा विज़न देश के उन शहरों तक टॉप-क्वालिटी क्रिकेट ले जाना है, जो पहले इस तरह के आयोजन से वंचित रहे हैं। लेजेंड्स लीग क्रिकेट खेल की विरासत का सम्मान करना और क्रिकेट फैंस को उनके नायकों के नजदीक लाना है। इस बार 11 देशों के खिलाड़ियों और सही मायनों में ग्लोबल ब्रॉडकास्ट फुटप्रिंट के साथ यह सीज़न इस लीग को नया आयाम देगा।”

सौ से ज्यादा देशों में होगा प्रसारण

बताया कि लेजेंड्स लीग क्रिकेट का प्रसारण 100 से ज्यादा देशों में होगा। इस तरह यह सीज़न पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचेगा। अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण अंग्रेजी में होगा, जबकि भारत के क्रिकेट प्रेमी 13 चैनलों पर 11 भाषाओं में इसका आनंद ले सकते हैं। लीग की पूरी दुनिया में पहुंच और प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है।

हल्द्वानी पर पूरी दुनिया की नजर

गौरतलब है कि हल्द्वानी पर पूरी दुनिया की नज़र है। शुरुआती मैचों से ही ज़ोरदार मुकाबले का क्रिकेट देखने, पुरानी यादें ताजा करने और विश्वस्तरीय मनोरंजन मिलने का भरोसा है। लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े और सबसे रोमांचक सीज़न का पूरा माहौल बन रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *