हल्द्वानी की लेखिकाओं को मुजफ्फरनगर में मिला साहित्य प्रज्ञा सम्मान

Spread the love

हल्द्वानी । ज्ञानेश्वरी प्रकाशन के तत्वावधान में आयोजित भव्य साहित्य प्रज्ञा सम्मान समारोह में हल्द्वानी की प्रतिष्ठित लेखिकाओं एवं कवयित्रियों भारती भट्ट ‘भानु’ तथा सुमन बर्गली को उनके विशिष्ट साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ‘एक चिट्ठी भारत माँ के नाम’ विषय पर प्रस्तुत उनकी प्रभावशाली रचनाओं के साथ-साथ निरंतर साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ साहित्यकारों और रचनाकारों ने दोनों लेखिकाओं की रचनाओं को केवल शब्दों का संकलन न मानकर, उन्हें समाज को जागरूक करने और नई दिशा देने वाली प्रेरक रचनाएँ बताया। समारोह के दौरान संस्थापक आकाश मालिया ने दोनों साहित्यकारों को सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

श्रीमती सुमन बर्गली ने अब तक अनेक कहानियाँ, लेख और काव्य संग्रह प्रकाशित किए हैं, जिनमें सामाजिक संवेदनाओं और मानवीय मूल्यों की गहरी झलक मिलती है। वहीं, श्रीमती भारती भट्ट ‘भानु’ ने भी स्वतंत्र रूप से कई रचनाएँ प्रकाशित की हैं। इसके अतिरिक्त, दोनों ने अन्य महिला लेखिकाओं के साथ मिलकर ‘प्राइड ऑफ वुमन’ नामक एंथॉलजी पुस्तक भी प्रकाशित की, जिसे पाठकों से सकारात्मक सराहना मिली है।

गौरतलब है कि पूर्व में भी दोनों लेखिकाएँ राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न लेखन प्रतियोगिताओं में विजेता रह चुकी हैं और साहित्य जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। समारोह में यह घोषणा भी की गई कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उनकी नवीन पुस्तक का लोकार्पण किया गया , जो साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का बन गया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *