चित्रशिला धाम में बुलडोजर कार्रवाई, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर विवादित चौपाटी ध्वस्त

Spread the love

हल्द्वानी। रानीबाग स्थित पवित्र चित्रशिला धाम में धार्मिक आस्था से जुड़े विवाद पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवादित चौपाटी को ध्वस्त कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद की गई।

चित्रशिला धाम हिंदू धर्म के प्रमुख मुक्ति धामों में माना जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप था कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में पवित्र स्थल के समीप भूमि पर कब्जा कर चौपाटी बनाई गई थी। उनका कहना था कि जिस मार्ग से अंतिम यात्रा और पार्थिव शरीर गुजरते हैं, उसी स्थान पर चाउमीन, मोमोज और अन्य खाद्य स्टॉल संचालित किए जा रहे थे, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं।

इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही थी। मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचने के बाद उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि “आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद एसडीएम नैनीताल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और विवादित निर्माण को हटाते हुए पूरे क्षेत्र को सील कर दिया।

प्रशासन का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। कई स्थानीय लोग इसे धार्मिक आस्था के सम्मान और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के रूप में देख रहे हैं।

एपी वाजपेई
सिटीमजिस्ट्रेट हल्द्वानी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *