हल्द्वानी। भाजपा जिलाअध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने आज राजधानी देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, प्रताप बिष्ट ने हल्द्वानी शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में, प्रताप बिष्ट ने श्री राम कैंसर इंस्टिट्यूट के लिए वन विभाग से अनुमति मिलने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद अदा किया। इसके अलावा, उन्होंने हल्द्वानी में सिटी फॉरेस्ट, दमवाढुंगा, गैस पाइपलाइन, खेल विश्वविद्यालय, और गौशाला जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।
प्रताप बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के विकास को लेकर बहुत गंभीर हैं और उन्होंने इन सभी मुद्दों पर गहराई से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इन मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।