पुलिस की बड़ी सफलता: बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 फरवरी 2026 को थाना पथरी क्षेत्र निवासी वादी ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अवशीष नामक युवक बहला-फुसलाकर घर से अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पथरी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष पथरी ने तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर अपहर्ता और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 6 मार्च 2026 को भट्टा तिराहा पथरी से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी अवशीष पुत्र कृष्णपाल निवासी नंदपुर, थाना रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक शाहिदा परवीन, अपर उपनिरीक्षक जसवंत बिष्ट, कांस्टेबल सुशील कुमार और महिला होमगार्ड पूनम शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *