
हरिद्वार। अवैध खनन के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक देहात को सौंपी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबालपुर चौकी, थाना झबरेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की प्रारंभिक जांच में चौकी प्रभारी इकबालपुर और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।
इस पर एसएसपी ने कड़ा कदम उठाते हुए चौकी प्रभारी समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और मामले की विस्तृत जांच पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को सौंप दी है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अनुचित गतिविधियों या अवैध कार्यों में किसी भी प्रकार की संलिप्तता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।


