
हल्द्वानी: हल्द्वानी के संभागीय परिवहन कार्यालय में पंजीयन चिन्ह UK04AR सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई। नीलामी में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पसंदीदा नंबरों के लिए जमकर बोली लगाई।

सबसे महंगा पंजीयन नंबर UK04AR0001 रहा, जिसकी नीलामी ₹7,49,000 में हुई। इसके बाद UK04AR0009 नंबर ₹5,07,000 में नीलाम हुआ। वहीं UK04AR0007 नंबर ₹3,31,000 और UK04AR0003 नंबर ₹1,57,000 में बिके।
अन्य नंबरों में –
- UK04AR0004 ₹91,000
- UK04AR0005 ₹56,000
- UK04AR0006 ₹46,000
- UK04AR0008 ₹55,000 में नीलाम हुए।
नीलामी प्रक्रिया की देखरेख संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह ने की।
👉 इस नीलामी से परिवहन विभाग को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।


