होटल में चल रहा था देह व्यापार! पुलिस की छापेमारी में तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं मुक्त

हरिद्वार: जनपद में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिडकुल क्षेत्र स्थित होटल युवराज में छापेमारी की। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर होटल में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में होटल युवराज में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को मौके पर देह व्यापार में संलिप्तता पाए जाने पर एक महिला अभियुक्ता और दो पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, पुलिस टीम ने मौके से दो पीड़ित महिलाओं को भी सकुशल बरामद किया। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संयुक्त कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला, उपनिरीक्षक राखी रावत, हेड कांस्टेबल राकेश, हेड कांस्टेबल दीपक डबराल और महिला कांस्टेबल शशिबाला शामिल रहे। वहीं, सिडकुल टीम की ओर से उपनिरीक्षक प्रियंका इजराइल, कांस्टेबल जितेंद्र और कांस्टेबल मनीष ने कार्रवाई में सहयोग किया।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।