
हल्द्वानी/नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में 02 सितंबर 2026 को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार बुधवार, 02 सितंबर 2026 को जनपद नैनीताल के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
आदेश में कहा गया है कि भारी वर्षा के कारण जिले की नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

