काठगोदाम कलसिया पुल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बलपूर्वक हटाया गया अतिक्रमण

Spread the love

हल्द्वानी। शहर में यातायात सुचारू करने और अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत आज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए काठगोदाम स्थित कलसिया पुल पर बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में भारी बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।

जानकारी के अनुसार, इस स्थान पर लंबे समय से किए गए अवैध अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। प्रशासन द्वारा लगभग तीन माह पूर्व अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद स्वयं से कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को पर्याप्त समय दिया था। उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि सभी लोग यथाशीघ्र अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि यातायात सुचारू करने के चल रहे कार्य बाधित न हों।

इस अभियान में नगर निगम, और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम मौजूद रही। अतिक्रमण हटते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली अब पुल बनने का काम सुचारू रूप से चल सकेगा

परितोष वर्मा
नगर आयुक्त
नगर निगम हल्द्वानी
AP बाजपेई
सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *