UGC बिल के खिलाफ गरजा हल्द्वानी, 21 फरवरी को रामलीला ग्राउंड से निकलेगा विशाल जनआंदोलन

Spread the love

हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में आंदोलन की शुरुआत हो गई है। स्वर्ण शक्ति संगठन ने इस मुद्दे पर मोर्चा खोलते हुए बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार से UGC बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की।

प्रकाश हरबोला ने कहा कि “स्वर्णों की पुकार, मत करो अत्याचार” के नारे के साथ आंदोलन का आगाज किया गया है और 21 फरवरी को हल्द्वानी में हजारों लोग सड़कों पर उतरेंगे। रामलीला ग्राउंड से रैली निकाली जाएगी जो जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगी, जहां ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन को व्यापार मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, ओल्ड पेंशनर्स, पंजाबी सभा, अग्रवाल सभा और छात्रसंघ का भी समर्थन प्राप्त है। संगठन का कहना है कि यदि सरकार ने बिल वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *