
बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रविवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनस अंसारी पुत्र खलील उर रहमान निवासी वार्ड नंबर 21, ख्वाजा कम्युनिकेशन के पीछे बड़ी रोड, इंदिरा नगर थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 10 प्रतिबंधित इंजेक्शन Buprenorphine और 10 इंजेक्शन Avil बरामद किए, जिन्हें वह मोटरसाइकिल संख्या UK04AG4490 में परिवहन कर रहा था। मामले में थाना बनभूलपुरा पर FIR संख्या 219/2025, धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह अवैध इंजेक्शन उसे हिमांशु नामक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। वर्तमान में पुलिस टीम हिमांशु की तलाश में दबिशें दे रही है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मोनी टम्टा, कानि. सुनील कुमार, कानि. यासीन और कांस्टेबल लक्ष्मण राम शामिल रहे।


