देहरादून। 13 सितंबर 2024 की सुबह करीब 5:00 बजे, उत्तराखंड के ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड पर एक टाटा टियागो कार (UP-46M/6977) गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कार में फंसे सभी 6 व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाल लिया गया।

कार सवार नोएडा से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया है।
मृतक और घायल व्यक्तियों की जानकारी:
- अनिल कुमार (32 वर्ष), निवासी सेक्टर 134, नोएडा, जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश (ड्राइवर, मृतक)
- गुल्लू (29 वर्ष), निवासी सेक्टर 134, नोएडा, जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश (घायल)
- अजय (31 वर्ष), निवासी चोला चौकी, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश (मृतक)
- राजू (30 वर्ष), निवासी नगली बजितपुर, सेक्टर 135, नोएडा, उत्तर प्रदेश (घायल)
- मोनू (28 वर्ष), निवासी ढकोली, थाना बीवी नगर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश (घायल)
- सुभाष (27 वर्ष), निवासी सेक्टर 134 नगली, थाना एक्सप्रेस, नोएडा, जिला गौतम बुद्ध नगर (घायल)