नशीले इन्जेक्शन, कैप्सूल, टेबलेट तथा 850 ग्राम अवैध चरस के साथ अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

Spread the love

  • नशा तस्करो पर पुलिस का एक और कड़ा प्रहार
  • मादक पदार्थाे की बड़ी खेप के साथ 03 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। मादक पदार्थाे की तस्करी में प्रभावी रोकथाम लगाते हुए अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

105 नशीले इन्जेक्शन, 720 नशीले कैप्सूल तथा 410 नशीले टेबलेट के साथ 01 अभियुक्त को विकासनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दिनाँक 23/04/2024 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान हरबर्टपुर के पास एक स्कार्पियों वाहन संख्या यू0के0-07-डीपी-3000 को रोककर चैक किया तो तलाशी के दौरान वाहन चालक शाह आलम पुत्र मौ0 उमर निवासी रक्षा बिहार अधोईवाला निकट दून वर्ड स्कूल रायपुर देहरादून के पास से नशे के 105 इन्जेक्शन, 720 कैप्सूल तथा 410 टेबलेट बरामद हुए, जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली विकासनगर पर अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट व अन्य संगीन धाराओं के कई अभियोग पंजीकृत हैं।

850 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना सहसपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों को पुरानी सेल टैक्स चुंगी तिमली सहसपुर के पास से 450 ग्राम व 400 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तो मे जीशान पुत्र रमजान निवासीरू सहसपुर उम्र 38 वर्ष, शगीर पुत्र असगर निवासीरू सहसपुर उम्र 33 वर्ष है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *