आज से घर-घर SIR अभियान शुरू, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

Spread the love

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में आज से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी और पूरी तरह अद्यतन बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

अभियान के पहले दिन जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने स्वयं अपने गणना प्रपत्र भरकर आमजन को इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और मतदाता सूची का सही एवं अद्यतन होना निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि बीएलओ के घर पहुंचने पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ गणना प्रपत्र सही तरीके से भरें और निर्धारित समय के भीतर जमा करें। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित प्रकाशन के लिए समाज के सभी वर्गों, राजनीतिक दलों तथा प्रत्येक मतदाता का सहयोग आवश्यक है।

प्रशासन की ओर से सभी बीएलओ को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर जाकर सर्वेक्षण एवं प्रपत्र वितरण की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अभियान में सहयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया है।

ललित मोहन रयाल
जिलाधिकारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *