# Uttarakhand Express News ## Posts - [ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन: 129 नशीले इंजेक्शन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/big-action-of-operation-prahar-vicious-smuggler-arrested-with-129-drug-injections/): हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान पुलिस ने 129 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, वहीं पूरे जिले में सघन चेकिंग कर असामाजिक तत्वों पर भी कड़ा शिकंजा कसा गया। दिनांक 13 अप्रैल 2026 को निरीक्षक दिनेश फर्त्याल और एसओटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम ने गफूर बस्ती क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को […] - [वीकेंड पर पुलिस का एक्शन: थार सवारों पर कसा शिकंजा, दर्जनों वाहन सीज](https://uttarakhandexpressnews.com/police-action-on-weekend-tightened-the-noose-on-thar-riders/): देहरादून। वीकेंड पर सड़कों पर हुड़दंग और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया। एसपी सिटी के नेतृत्व में देर रात तक चली कार्रवाई में पुलिस ने कई काली थार समेत दर्जनों वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वीकेंड पर कुछ वाहन चालक तेज रफ्तार, स्टंटबाजी और नियमों का उल्लंघन कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं। इसी के चलते पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई […] - [3 महीने में 200 मोबाइल बरामद: नैनीताल पुलिस का बड़ा ऑपरेशन सफल](https://uttarakhandexpressnews.com/200-mobiles-recovered-in-3-months-nainital-polices-big-operation-successful/): हल्द्वानी। जनपद नैनीताल पुलिस ने अपनी सक्रियता और तकनीकी दक्षता का शानदार उदाहरण पेश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जनवरी से मार्च 2026 के बीच गुम हुए करीब 200 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब 37.48 लाख रुपये आंकी गई है, जिससे सैकड़ों लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। इस अभियान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अंजाम दिया गया। पुलिस की मोबाइल ऐप सेल और साइबर सेल टीम ने लगातार मेहनत और तकनीकी विश्लेषण के जरिए इस […] - [इमरजेंसी में कैसे बचाएं जान? चंदन हॉस्पिटल ने सिखाए Life Saving Skills](https://uttarakhandexpressnews.com/how-to-save-life-in-emergency-chandan-hospital-taught-life-saving-skills/): हल्द्वानी। Chandan Hospital में World Health Day के अवसर पर ‘Life Saver Programme’ का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कुमाऊँ क्षेत्र के आम लोगों को आपातकालीन स्थिति में सही समय पर सही कदम उठाने के लिए प्रशिक्षित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी टीम के चेयरपर्सन Dr. Muneeb Rahman ने मरीजों के तीमारदारों और स्थानीय नागरिकों को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) सहित अन्य जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने सरल और आम भाषा में समझाते हुए मौके पर ही लोगों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी, जिससे हर व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ इमरजेंसी में […] - [ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में STF की बड़ी कार्रवाई: 40 लाख की हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/major-action-by-stf-in-drugs-free-devbhoomi-campaign-female-smuggler-arrested-with-heroin-worth-rs-40-lakh/): उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम ने कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 133 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान सुरेंद्र कौर उर्फ छिन्दों कौर (42 वर्ष) पत्नी वसीम सिंह निवासी टिब्बा लालपुर, किच्छा, जनपद […] - [जमरानी प्रोजेक्ट का असर: हल्द्वानी में बिजली संकट, कई इलाकों में कटौती](https://uttarakhandexpressnews.com/impact-of-jamrani-project-power-crisis-in-haldwani/): हल्द्वानी। शहर में चल रहे जमरानी बाँध बहुउद्देश्यीय परियोजना के कार्यों का असर अब बिजली आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि नहर पुनर्निर्माण और सुरक्षा कार्यों के चलते शहर के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी। विद्युत नगरीय वितरण खंड हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, नैनीताल रोड स्थित नहर किनारे वृक्षों के पातन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा कारणों से हाईटेंशन (HT) और लो टेंशन (LT) लाइनों को अस्थायी रूप से बंद करना आवश्यक हो […] - [ऑपरेशन प्रहार में बड़ा एक्शन: 30 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब](https://uttarakhandexpressnews.com/big-action-in-operation-prahar-30-fake-baba-arrested/): हरिद्वार। देवभूमि में धर्म की आड़ लेकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ और ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 फर्जी साधु-संतों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी साधु का भेष धारण कर विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को उनकी व्यक्तिगत व घरेलू समस्याओं का समाधान बताने का झांसा देकर ठगी करते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस उपाधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस टीम ने अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में घूम रहे ऐसे […] - [ऑपरेशन ‘प्रहार’ में पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रग्स, अवैध शराब और हुड़दंगियों पर एक साथ कसा शिकंजा](https://uttarakhandexpressnews.com/big-action-by-police-in-operation-prahar-simultaneous-crackdown-on-drugs/): देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने जनपद भर में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाकर अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में एसपी सिटी के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने रातभर संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश देते हुए होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट्स की गहन जांच की। अभियान के दौरान रायपुर क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक को बिना लाइसेंस अवैध रूप से शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके पर शराब पी रहे 15 लोगों को […] - [हल्द्वानी में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर बड़ा एक्शन, सांसद अजय भट्ट ने दिए सख्त निर्देश](https://uttarakhandexpressnews.com/big-action-on-human-wildlife-conflict-in-haldwani-mp-ajay-bhatt-gives-strict-instructions/): हल्द्वानी: वन्यजीवों द्वारा मानव पर बढ़ते हमलों और मौतों की घटनाओं को लेकर सर्किट हाउस काठगोदाम में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन विभाग और जिला प्रशासन को इस समस्या पर प्रभावी और योजनाबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। सांसद अजय भट्ट ने स्पष्ट कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए पशुओं के चारे की व्यवस्था […] - [बनभूलपुरा रेलवे मामला – सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर लगे कैंप समाप्त, 6900 लोगों ने किया PMAY के लिए आवेदन](https://uttarakhandexpressnews.com/banbhulpura-railway-case-camps-ended-on-the-instructions-of-supreme-court-6900-people-applied-for-pmay/): हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद चलाया जा रहा विशेष कैंप अब समाप्त हो गया है। यह कैंप राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की निगरानी में 20 मार्च से 1 अप्रैल तक संचालित किया गया। कैंप बनभूलपुरा के कुल 6 अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए थे, जहां प्रभावित लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवेदन लिए गए। इस दौरान कुल 8000 फॉर्म वितरित किए गए, जिनमें से 6900 लोगों ने अपने आवेदन जमा कर दिए। कैंप में नगर निगम, प्रशासन, राजस्व विभाग समेत कई विभागों की संयुक्त टीमें तैनात […] - [रेलवे मामला: पुनर्वास शिविर एक दिन और बढ़ा, कल भी जमा होंगे फॉर्म](https://uttarakhandexpressnews.com/railway-encroachment-case-rehabilitation-camp-extended-by-one-more-day-forms-will-be-submitted-tomorrow-also/): हल्द्वानी। रेलवे प्रकरण में प्रभावित लोगों को राहत देते हुए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने पुनर्वास शिविर की अवधि एक दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब पात्र लोग कल भी शिविर में पहुंचकर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगाया गया है, ताकि प्रभावित परिवारों को पुनर्वास का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 8000 आवेदन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें से 6300 से अधिक फॉर्म भरे जा […] - [बनभूलपुरा पुनर्वास कैंपों की सख्त निगरानी, 31 मार्च तक आवेदन की अपील](https://uttarakhandexpressnews.com/strict-monitoring-of-banbhulpura-rehabilitation-camps-7500-forms-distributed-appeal-for-applications-till-31-march/): हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन के तहत चल रहे पुनर्वास कैंपों की निगरानी अब और तेज कर दी गई है। गुरुवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने कैंपों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लोगों से समय रहते आवेदन करने की अपील की। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि 19 मार्च से प्रभावित क्षेत्र में लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं और प्रतिदिन उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, स्थानीय पार्षदों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग […] - [60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई](https://uttarakhandexpressnews.com/female-smuggler-arrested-with-smack-worth-rs-60-lakh-big-action-by-nainital-police/): हल्द्वानी। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत चलाए जा रहे अभियान में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 60 लाख रुपये से अधिक कीमत की स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से बेलबाबा क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने […] - [बनभूलपुरा अतिक्रमण प्रकरण: 31 मार्च तक सर्वे व पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य](https://uttarakhandexpressnews.com/banbhulpura-encroachment-case-target-to-complete-survey-and-rehabilitation-work-by-31st-march/): हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन के तहत चल रहे सर्वे एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए मंगलवार देर सायं नगर निगम सभागार में अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे और पुनर्वास से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें कैंपों के माध्यम से अधिक से अधिक प्रभावित परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, […] - [बनभूलपुरा पुनर्वास प्रक्रिया तेज: कैंप शुरू, 4000 से ज्यादा फॉर्म वितरित](https://uttarakhandexpressnews.com/banbhulpura-rehabilitation-process-started-camp-started/): हल्द्वानी। बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में पुनर्वास प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार से प्रभावित क्षेत्र में पुनर्वास कैंपों का संचालन शुरू हो गया है, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचकर योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म भर रहे हैं। प्रशासन की ओर से कैंपों को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखंड के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों, […] - [पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री: पति ने पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंका](https://uttarakhandexpressnews.com/police-solved-the-blind-murder-mystery-husband-killed-his-wife-and-threw-her-body-in-the-forest/): देहरादून। एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पहले पति ने ही गला दबाकर की थी और शव को प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर मांडूवाला के जंगल में फेंक दिया था। 11 मार्च 2026 को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला रोड स्थित बालासुदरी मंदिर परिसर में एक अज्ञात महिला का शव सफेद प्लास्टिक के कट्टे में मिला था। शव के पास एक रजाई भी पड़ी थी, जिससे उसे ढकने की […] - [सघन चेकिंग के दौरान 19 वर्षीय युवक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/19-year-old-youth-arrested-with-illegal-pistol-during-intensive-checking/): लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। अभियान के क्रम में मनोज कत्याल (एसपी सिटी हल्द्वानी) एवं अमित कुमार (क्षेत्राधिकारी लालकुआं) के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने गांधीनगर वार्ड नंबर 2 स्थित पानी की टंकी के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के […] - [हल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई](https://uttarakhandexpressnews.com/girl-molested-openly-in-haldwani-police-took-immediate-action-as-soon-as-video-went-viral/): हल्द्वानी। शहर के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले स्टेडियम क्षेत्र से रामपुर रोड तक एक युवती का पीछा कर छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बुलेट बाइक पर सवार दो युवक लगातार युवती का पीछा करते रहे और उस पर अशोभनीय टिप्पणियां करते रहे। युवती उस समय अपने भाई के साथ बाइक पर थी और दोनों आरोपियों से बचने के लिए सड़क पर मदद के लिए चिल्लाते रहे। बावजूद इसके, आरोपियों ने बीच सड़क पर भी उनका पीछा करना नहीं छोड़ा। […] - [उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू](https://uttarakhandexpressnews.com/preparation-for-census-2027-intensified-in-uttarakhand-training-of-master-trainers-started/): हल्द्वानी। उत्तराखंड में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में हल्द्वानी नगर निगम में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ट्रेनरों को गणना की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 25 अप्रैल से शुरू होगा। इससे पहले ये मास्टर ट्रेनर विभिन्न जिलों में जाकर संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगे, ताकि गणना कार्य सुचारु और […] - [हल्द्वानी में क्रिकेट मैच के बीच बवाल, भुगतान विवाद पर बाउंसरों का प्रदर्शन, तूफान के बाद मैच भी प्रभावित](https://uttarakhandexpressnews.com/uproar-amid-cricket-match-in-haldwani-bouncers-protest-over-payment-dispute-match-also-affected-after-storm/): हल्द्वानी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित लेजेंट्स लीग क्रिकेट के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा में तैनात बाउंसरों ने वेतन न मिलने पर अचानक विरोध शुरू कर दिया। आक्रोशित बाउंसरों ने स्टेडियम के गेट बंद कर दिए, जिससे खिलाड़ियों और स्टाफ की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और खिलाड़ियों की बसें भी अंदर ही फंस गईं। कुछ देर के लिए स्टेडियम परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। बाद में आयोजकों ने मौके पर पहुंचकर बाउंसरों से बातचीत की और भुगतान का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ और गेट […] - [बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: परिवारों के पुनर्वास के लिए कैंप, प्रशासन ने शुरू की तैयारी](https://uttarakhandexpressnews.com/banbhulpura-railway-encroachment-case-camp-administration-started-preparations-for-rehabilitation-of-4300-families/): हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण ने पुनर्वास प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। लगभग 30 हेक्टेयर भूमि पर प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ देने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई ने क्षेत्र में आवास योजना के फॉर्म वितरण की प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक बनभूलपुरा क्षेत्र में घर-घर जाकर पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के फॉर्म वितरित किए जाएंगे। इसके बाद 21 मार्च […] - [कनिष्क ढिंगरा पुनः बने भाजयुमो नैनीताल के जिला महामंत्री](https://uttarakhandexpressnews.com/kanishk-dhingra-again-becomes-district-general-secretary-of-bjym-nainital/): भारतीय जनता युवा मोर्चा नैनीताल में संगठन ने युवा कार्यकर्ता कनिष्क ढिंगरा पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है। उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में कनिष्क ढिंगरा एकमात्र ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्हें जिला महामंत्री पद पर दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर कनिष्क ढिंगरा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को दोबारा इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और मेहनत से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं […] - [पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर बदमाश अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/big-action-by-police-two-vicious-criminals-arrested-with-illegal-pistols/): रामनगर: जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान मालधनचौड़ क्षेत्र से 22 वर्षीय प्रेम बिष्ट पुत्र कमल सिंह बिष्ट निवासी चोरपानी […] - [सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर UKSLSA सक्रिय, बनभूलपुरा में विशेष कैंपों की तैयारी](https://uttarakhandexpressnews.com/on-the-orders-of-the-supreme-court-ukslsa-is-active/): हल्द्वानी। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UKSLSA) द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष विधिक सेवा कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार, 15 मार्च को प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने जमीनी स्तर पर बनभूलपुरा के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और प्रस्तावित कैंप स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बनभूलपुरा में स्थित उन स्थानों को चिन्हित किया जहां पर जल्द ही विधिक सेवा शिविर लगाए जाएंगे, ताकि प्रभावित लोगों को सीधे तौर पर जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई […] - [नैनीताल में गैस एजेंसियों पर भीड़ रोकने के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला](https://uttarakhandexpressnews.com/administrations-big-decision-to-stop-crowding-at-gas-agencies-in-nainital/): नैनीताल। जनपद में वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के चलते घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार जारी आदेश में कहा गया है कि ऑनलाइन बुकिंग, डीएसपी और ओटीपी से जुड़ी प्रक्रियाओं के दौरान अत्यधिक फोन कॉल आने से तकनीकी बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ लगानी पड़ रही है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है और समय पर सिलेंडर आपूर्ति में भी […] - [अवैध खनन मामले में बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित](https://uttarakhandexpressnews.com/big-action-in-illegal-mining-case-6-policemen-including-outpost-in-charge-suspended/): हरिद्वार। अवैध खनन के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक देहात को सौंपी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबालपुर चौकी, थाना झबरेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की प्रारंभिक जांच में चौकी प्रभारी इकबालपुर और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इस पर एसएसपी ने कड़ा कदम उठाते हुए चौकी प्रभारी समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और […] - [हल्द्वानी में ऊंचापुल चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ](https://uttarakhandexpressnews.com/action-to-remove-encroachment-at-unchapul-intersection-in-haldwani-paving-the-way-for-road-widening/): हल्द्वानी। शहर में सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने ऊंचापुल चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। लंबे समय से दिए जा रहे नोटिस और चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने पर गुरुवार को अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपाई ने बताया कि यह मार्ग कालाढूंगी रोड राज्य मार्ग का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यहां कटघरिया से कालू सिद्ध बाबा मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इसी योजना के तहत ऊंचापुल चौराहे का भी सुधार कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रशासन […] - [अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का समान समेत अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद](https://uttarakhandexpressnews.com/interstate-vicious-thief-arrested-stolen-goods-along-with-illegal-pistol-and-live-cartridges-recovered/): हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को चोरी की मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 मार्च 2026 को प्रकाश कविदयाल निवासी हीरानगर ने अपने घर के सामने खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल (UK 04 K 6143) चोरी होने की रिपोर्ट थाना हल्द्वानी में दर्ज कराई थी, जिस पर एफआईआर संख्या 79/26 धारा 303(2) बीएनएस के […] - [इस ज़िले मे हुए उपनिरीक्षको के स्थानांतरण](https://uttarakhandexpressnews.com/transfers-of-sub-inspectors-in-this-district/) - [लालकुआं दुग्ध संघ में महिला दिवस पर भव्य समारोह, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सहायता और सम्मान](https://uttarakhandexpressnews.com/grand-function-on-womens-day-in-lalkuan-milk-union-financial-assistance-and-honor-to-milk-producers/): लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस तथा प्रबंध कमेटी के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान स्वच्छ दूध उत्पादक गोष्ठी आयोजित की गई और जिला योजना के अंतर्गत दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दीपा दरमवाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा और संचालक मंडल के सदस्यों का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत […] - [नरीमन चौराहे से गौला पुल तक सड़क चौड़ीकरण तेज, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई](https://uttarakhandexpressnews.com/road-widening-from-nariman-intersection-to-gaula-bridge-action-to-remove-encroachment-intensified/): हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में नरीमन चौराहे से गौला पुल की ओर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों का सोमवार सायं निरीक्षण किया गया। नगर मजिस्ट्रेट AP बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने नगर निगम हल्द्वानी की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी कराई। बताया गया कि उक्त मार्ग का चौड़ीकरण कार्य लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड हल्द्वानी द्वारा किया जा रहा है, जिसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। मार्ग चौड़ीकरण में बाधा बन रहे विद्युत पोलों को शिफ्ट करने […] - [हाईवे पर मार्बल से भरा ट्रक पलटा, यातायात प्रभावित](https://uttarakhandexpressnews.com/truck-loaded-with-marble-overturns-on-highway-traffic-affected/): देहरादून। सहारनपुर की ओर से आ रहा मार्बल से भरा एक ट्रक सोमवार को मोहब्बेवाला के पास मुख्य हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद देहरादून से सहारनपुर की ओर तथा सहारनपुर से देहरादून की ओर आने वाला यातायात बाधित हो गया, जिससे आसपास के मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों ओर से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया। पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को हटाकर यातायात को जल्द से जल्द सुचारू करने का प्रयास किया जा […] - [नैनीताल में राजस्व कार्य निजी व्यक्ति से कराने पर कड़ी कार्रवाई, दो रजिस्ट्रार कानूनगो पदावनत](https://uttarakhandexpressnews.com/strict-action-on-getting-revenue-work-done-by-private-person-in-nainital-two-registrar-kanungo-demoted/): नैनीताल। राजस्व अभिलेखीय कार्यों को निजी व्यक्ति से संपादित कराने के गंभीर आरोप सिद्ध होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो निलंबित रजिस्ट्रार कानूनगो को पदावनत कर दिया है। विभागीय जांच में आरोप सिद्ध पाए जाने के बाद यह दंडादेश पारित किया गया। प्रशासनिक अभिलेखों के अनुसार रजिस्ट्रार कानूनगो भूपेश चंद और अर्जुन सिंह बिष्ट पर आरोप था कि उन्होंने अपने पद से जुड़े वैधानिक दायित्व निजी एवं अनधिकृत व्यक्तियों से कराए। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। जांच अधिकारी द्वारा दस्तावेजी साक्ष्यों, अभिलेखों […] - [पुलिस की बड़ी सफलता: बहला-फुसलाकर ले जाई गई नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/big-success-of-police-minor-who-was-lured-and-taken-away/): हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 फरवरी 2026 को थाना पथरी क्षेत्र निवासी वादी ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अवशीष नामक युवक बहला-फुसलाकर घर से अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पथरी थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष पथरी ने […] - [बहुमंजिला इमारतों व रिसॉर्ट निर्माण पर आयुक्त की सख्ती, भू-कानून उल्लंघन की जांच के निर्देश](https://uttarakhandexpressnews.com/commissioners-strictness-on-construction-of-multi-storey-buildings-and-resorts-instructions-to-investigate-land-law-violations/): नैनीताल/मुक्तेश्वर। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मुक्तेश्वर क्षेत्र के दौरे के दौरान तेजी से बन रही बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स को लेकर गंभीर चिंता जताई है। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि कुछ लोग समूह बनाकर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कर रहे हैं और साथ ही होमस्टे योजना का लाभ भी ले रहे हैं। आयुक्त ने प्रथम दृष्टया इन निर्माणों को भू-कानून का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि मुक्तेश्वर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस प्रकार की बड़ी इमारतों का निर्माण और योजनाओं का दुरुपयोग गंभीर मामला है, जिससे भू-कानून की मूल भावना प्रभावित […] - [शराब के नशे में दोस्त बना हैवान: ट्रक चढ़ाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/drunken-friend-impersonated-a-beast-and-killed-the-accused-by-running-him-over-a-truck-accused-arrested/): हरिद्वार: भगवानपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश और शराब के नशे में एक व्यक्ति की ट्रक से कुचलकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रताप कॉलोनी निवासी वादिनी ने थाना भगवानपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि ट्रक संख्या UP17BT-8882 के चालक राजीव पुत्र शीशपाल निवासी मलकपुर, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) ने उनके पति राहुल कुमार को जान से मारने की नियत से भगवानपुर टोल प्लाजा के पास ट्रक चढ़ाकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की तहरीर मिलने पर भगवानपुर पुलिस ने मु0अ0सं0-94/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस […] - [दिनदहाड़े अपहरण कर मांगी 1 लाख की फिरौती, पुलिस ने 5 शातिर गिरफ्तार कर युवक को सकुशल छुड़ाया](https://uttarakhandexpressnews.com/kidnapped-in-broad-daylight-and-demanded-ransom-of-rs-1-lakh-police-arrested-5-criminals-and-rescued-the-young-man-safely/): देहरादून: दिनांक 2 मार्च 2026 को भोजावाला विकासनगर निवासी पुष्पा देवी ने थाना विकासनगर में तहरीर देकर बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति वाहन संख्या यूके-07-एफएस-4482 और एक मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे, जबरन अंदर घुसे और उनके पुत्र शक्ति पुंडिर के साथ मारपीट कर उसे कार में अगवा कर ले गए। कुछ समय बाद अज्ञात नंबर से कॉल कर युवक को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0-63/2026 धारा 140(2)/115(2)/333 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर […] - [मेडिकल स्टोर की आड़ में करोड़ों की नशीली दवाएं बरामद, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई](https://uttarakhandexpressnews.com/drugs-worth-crores-recovered-under-the-cover-of-medical-store-major-action-by-stf/): देहरादून/गदरपुर। उत्तराखण्ड में ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त छापेमारी में प्रतिबंधित कैप्सूल, गोलियां और कोडीन युक्त कफ सिरप की भारी मात्रा बरामद की गई। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में राज्य में अब तक की यह सबसे बड़ी नशीली दवाओं की खेप है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर 2 मार्च को एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने ड्रग इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर […] - [11, 12 और 14 मार्च को होगी लेजेंड्स लीग क्रिकेट प्रतियोगिता](https://uttarakhandexpressnews.com/legends-league-cricket-competition-will-be-held-on-11-12-and-14-march/): हल्द्वानी। हल्द्वानी में लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज होने को है, शनिवार को लेजेंड्स लीग क्रिकेट ने यह घोषणा की। शहर इतिहास लिखने के लिए तैयार है। यह लेजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का शुरुआती दौर होगा। आगामी 11, 12 और 14 मार्च को शहर में तीन हाई-प्रोफाइल मैच होंगे। यह ऐतिहासिक सीज़न का शानदार कर्टेन-रेज़र है। इसके बाद चार अन्य शहरों में आयोजन और अन्य 16 मैच होंगे। प्रेसवार्ता में को-फाउंडर रमन रहेजा ने कहा, हल्द्वानी में आयोजित शुरुआती मैचों में 11 देशों के क्रिकेट लेजेंड्स […] - [होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 16 नमूने जांच को भेजे](https://uttarakhandexpressnews.com/before-holi-food-safety-department-took-swift-action-and-sent-16-samples-for-testing/): आगामी होली पर्व को देखते हुए सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सघन अभियान शुरू कर दिया है। 27 फरवरी 2026 को कुमाऊं मंडल में विशेष अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों की औचक जांच की गई। उधम सिंह नगर जनपद के जसपुर, मुख्य बाजार, रायपुर और धर्मपुर क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान मावा निर्माताओं से तीन नमूने, डेयरी से तीन दूध के नमूने तथा मिठाई निर्माता से एक बर्फी का नमूना लिया गया। इसके अतिरिक्त रुद्रपुर क्षेत्र में भी छापेमारी कर मावा, दूध, पनीर, काबुली चना, चना दाल, राजमा, […] - [श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि व अधिकारी, रंग-गुलाल संग गूंजे होली गीत](https://uttarakhandexpressnews.com/public-representatives-and-officials-gathered-at-the-holi-meeting-of-shramjeevi-journalists-union-and-sang-holi-songs-with-rang-gulal/): हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित मधुवन बैंकेट हॉल में शुक्रवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का 11वां होली मिलन समारोह उल्लास, उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। रंगों के इस खास आयोजन में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और होली गीतों पर जमकर थिरके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शास्त्री एवं प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी उपस्थित रहे। समारोह में सांसद अजय भट्ट, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कांग्रेस नेता ललित जोशी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा एडीएम […] - [लालकुआं में 85 करोड़ के अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध निर्माण के निर्देश](https://uttarakhandexpressnews.com/surprise-inspection-of-85-crore-state-of-the-art-milk-plant-in-lalkuan-instructions-for-quality-and-time-bound-construction/): लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में निर्माणाधीन 85 करोड़ रुपये की लागत वाले अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट का निदेशक डेरी विकास विभाग अशोक कुमार जोशी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने प्लांट में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री की बारीकी से जांच-परख की। साथ ही डेरी विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं, मशीनरी स्थापना और तकनीकी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के […] - [हल्द्वानी पेयजल-सीवरेज परियोजना में बड़ा प्रशासनिक फैसला, नई खुदाई पर रोक; सड़क पुनर्निर्माण को प्राथमिकता](https://uttarakhandexpressnews.com/big-administrative-decision-in-haldwani-drinking-water-sewerage-project-ban-on-new-excavation/): हल्द्वानी। एडीबी वित्तपोषित हल्द्वानी पेयजल एवं सीवरेज परियोजना में चल रहे कार्यों को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (UUSDA) के अपर कार्यक्रम निदेशक द्वारा स्थलीय निरीक्षण के बाद परियोजना की कार्यप्रणाली में आंशिक बदलाव करते हुए फिलहाल नई पाइपलाइन खुदाई के कार्यों को स्थगित कर सड़क पुनर्निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की गई और कार्यदायी संस्थाओं को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रशासन के अनुसार परियोजना के तहत अब तक 152 किलोमीटर सड़कों का पुनर्निर्माण किया जा चुका है, जबकि 85 […] - [हल्द्वानी में सड़क निर्माण में देरी पर फूटा जनाक्रोश, यूयूएसडीए को सौंपा ज्ञापन](https://uttarakhandexpressnews.com/public-anger-over-delay-in-road-construction-in-haldwani-memorandum-submitted-to-uusda/): हल्द्वानी। नगर में सड़कों के निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य में लगातार हो रही देरी, अव्यवस्था और अनियमितताओं को लेकर नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। आक्रोशित लोगों ने उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) के अधिकारियों को सामूहिक ज्ञापन सौंपते हुए निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने की मांग की। कांग्रेस नेता ललित जोशी और भोलादत्त भट्ट के नेतृत्व में नागरिकों ने यूयूएसडीए के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ज्ञापन में कहा गया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिना समुचित योजना और पूर्व सूचना के सड़कों को खोदकर महीनों तक अधूरा छोड़ दिया जाता […] - [चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली व लापरवाही के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित](https://uttarakhandexpressnews.com/committee-formed-to-investigate-allegations-of-illegal-recovery-and-negligence-in-chandan-hospital/): जनपद Nainital के Haldwani स्थित Chandan Hospital में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सकीय लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर दिनांक 19.02.2026 से एक संयुक्त जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति अस्पताल में ली जा रही फीस, निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन तथा मरीजों के साथ कथित आर्थिक एवं मानसिक शोषण के मामलों की विस्तृत जांच करेगी। गठित समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (द्वितीय) हल्द्वानी को सदस्य नामित किया गया […] - [मेडिकल स्टोर पर छापा, हजारों नशीली दवाइयाँ बरामद](https://uttarakhandexpressnews.com/thousands-of-drugs-recovered-in-raid-on-medical-store/): उधम सिंह नगर: मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न को साकार करने की दिशा में रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमाऊँ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 फरवरी 2026 को स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) कुमाऊँ परिक्षेत्र, औषधि नियंत्रक विभाग और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना पुलभट्टा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर की सूचना पर ए.एस.के. मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नियंत्रित नशीली दवाइयाँ बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान 14,472 ट्रामाडोल कैप्सूल, 5,670 एल्प्राजोलाम […] - [300 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/smuggler-arrested-with-300-drug-injections/): हल्द्वानी: नशामुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करते हुए डॉ० मंजुनाथ टी०सी० के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुभाषनगर बैरियर के पास से एक अभियुक्त को 300 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मौ० रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी वार्ड नं० 14 उजालानगर बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में […] - [सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप](https://uttarakhandexpressnews.com/threat-to-blow-up-sushila-tiwari-medical-college-creates-panic/): हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कॉलेज के आधिकारिक ईमेल अकाउंट पर बम रखे होने की धमकी मिली। इस सनसनीखेज ईमेल ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल/डीन डॉ. तितयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धमकी भरा ईमेल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। ईमेल मिलते ही सतर्क हुए प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और पुलिस को दे दी। फिलहाल सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए प्रशासन द्वारा एहतियातन सभी छात्रों को कॉलेज से निकालकर उनके […] - [सीमांत में नशा तस्करों पर करारा प्रहार: 2.780 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/strong-attack-on-drug-smugglers-in-the-frontier-smuggler-arrested-with-2-780-kg-of-hashish/): पिथौरागढ़: सीमांत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत SOG और कोतवाली अस्कोट पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। सघन चेकिंग के दौरान चर्मागाड़ पुल के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 2 किलो 780 ग्राम चरस बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज कुमार, निवासी ग्राम छेड़ा, थाना कोतवाली पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली अस्कोट में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। […] - [खनन कारोबारी ने खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद की आशंका](https://uttarakhandexpressnews.com/mining-businessman-shot-himself-fear-of-family-dispute/): हल्द्वानी। जिले के चोरगलियां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गजेपुर गांव में देर रात एक खनन कारोबारी द्वारा कथित तौर पर खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में परिजन उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान कमलेश बेलवाल के रूप में हुई है, जो खनन व्यवसाय से जुड़े थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया […] - [हल्द्वानी में सड़क हादसे पर मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 15 दिन में मांगे गए साक्ष्य](https://uttarakhandexpressnews.com/magisterial-investigation-started-on-road-accident-in-haldwani-evidence-sought-in-15-days/): हल्द्वानी। पंचक्की रोड स्थित अंबिका विहार के पास हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। नैनीताल जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच के तहत परिवहन विभाग, पुलिस, यातायात विभाग और लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित एजेंसियों से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का पूरा विवरण, चालकों की जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पंचायतनामा और […] - [बनभूलपुरा पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ किया तस्कर गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/banbhulpura-police-arrested-smuggler-with-smack-worth-lakhs/): हल्द्वानी: मा० मुख्यमंत्री के ‘ड्रग फ्री देवभूमि मिशन’ को प्रभावी रूप से लागू करते हुए डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 22 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड के पास एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद उमेर (24 वर्ष) निवासी बहेड़ी, जिला बरेली के रूप में हुई है, जो वर्तमान में टांडा, शेखपुरा में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली […] - [हल्द्वानी  में UUSDA की लापरवाही के खिलाफ धरना](https://uttarakhandexpressnews.com/protest-against-negligence-of-usda-in-haldwani/): हल्द्वानी। शहर के दो नहरिया क्षेत्र में विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित जोशी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य कर रही संस्था Uttarakhand Urban Sector Development Agency (UUSDA) की कथित लापरवाही के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वर्तमान में हल्द्वानी शहर पूरी तरह से खुदा हुआ है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण लोगों की जान तक जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में एक मासूम बच्चे की मौत […] - [खतीब अहमद फिर बने राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष](https://uttarakhandexpressnews.com/khateeb-ahmed-again-becomes-chairman-of-state-haj-committee/) - [उत्तराखंड में ‘जिन्नात’ के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/fraud-of-rs-1-5-crore-in-the-name-of-jinnat-exposed-in-uttarakhand-three-accused-arrested/): ऊधम सिंह नगर। अंधविश्वास का सहारा लेकर भोले-भाले लोगों को रुपये डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में ऊधम सिंह नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ने ‘जिन्न/जिन्नात’ के नाम पर अंधविश्वास फैलाकर ग्रामीणों से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की रकम ठग ली। ठगी की रकम से आरोपियों ने आलीशान मकान, प्लॉट और महंगी गाड़ियां खरीदीं। मामले का खुलासा […] - [UGC बिल के खिलाफ गरजा हल्द्वानी, 21 फरवरी को रामलीला ग्राउंड से निकलेगा विशाल जनआंदोलन](https://uttarakhandexpressnews.com/haldwani-huge-mass-movement-will-come-out-from-ramlila-ground-on-21st-february-against-ugc-bill/): हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में आंदोलन की शुरुआत हो गई है। स्वर्ण शक्ति संगठन ने इस मुद्दे पर मोर्चा खोलते हुए बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया है। संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार से UGC बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रकाश हरबोला ने कहा कि “स्वर्णों की पुकार, मत करो अत्याचार” के नारे के साथ आंदोलन का आगाज किया गया है और 21 फरवरी को हल्द्वानी में हजारों लोग सड़कों पर उतरेंगे। रामलीला ग्राउंड से रैली निकाली जाएगी जो जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगी, जहां ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने दावा […] - [हल्द्वानी में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत अवैध बंदूक सहित होटल में छिपा बैठा संदिग्ध गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/big-action-in-drug-free-devbhoomi-campaign-smuggler-arrested-with-tetra-pack-illegal-liquor/): हल्द्वानी: जनपद को अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने होटल, ढाबों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की व्यापक जांच की। चेकिंग के दौरान 18 फरवरी 2026 को टनकपुर रोड स्थित एक होटल में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा था। इस दौरान होटल के कमरे में पिछले दो दिनों से ठहरे संदिग्ध पंकज सिंह […] - [नौकरी रैकेट का भंडाफोड़: स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड ने फर्जी आधार-पैन बनाने वाला जन सेवा केन्द्र किया सील](https://uttarakhandexpressnews.com/job-racket-busted-special-task-force/): सिडकुल: मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से संचालित एक जन सेवा केन्द्र का भंडाफोड़ किया है। सत्यापन अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशन और एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में राज्यभर में अवैध रूप से रह रहे बाहरी व्यक्तियों, घुसपैठियों तथा फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र […] - [हल्द्वानी में त्योहारों से पहले अतिक्रमण पर सख्ती, नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान](https://uttarakhandexpressnews.com/municipal-corporation-will-run-a-special-campaign-to-strictly-check-encroachment-before-festivals-in-haldwani/): हल्द्वानी। त्योहारों के नजदीक आते ही शहर के मुख्य बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर निगम सख्त रुख अपनाने जा रहा है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने स्पष्ट कहा है कि बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही व्यापक अभियान चलाकर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि त्योहार सीजन शुरू होने से पहले मुख्य बाजारों में अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए नगर निगम द्वारा मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी दी जा रही है, वहीं कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई […] - [हल्द्वानी में वनाग्नि नियंत्रण को लेकर सफल मॉक ड्रिल आयोजित](https://uttarakhandexpressnews.com/successful-mock-drill-on-forest-fire-control-organized-in-haldwani/): हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत गोला रेंज स्थित गोरापड़ाव फायर स्टेशन में वनाग्नि नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी श्री हिमांशु बागरी के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य आग लगने की स्थिति में विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और संसाधनों की कार्यक्षमता का परीक्षण करना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान वन विभाग, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस (वायरलेस यूनिट सहित), चिकित्सा विभाग तथा आपदा प्रबंधन टीम के लगभग 60 कार्मिकों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अभ्यास में फायर टेंडर, ब्लोअर मशीन, […] - [नवनियुक्त एसडीएम ने संभाला कार्यभार, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर रहेगा फोकस](https://uttarakhandexpressnews.com/newly-appointed-sdm-takes-charge-focus-will-be-on-quick-disposal-of-pending-cases/): हल्द्वानी। शहर के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बुधवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने आमजन से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। प्रेस से बातचीत में एसडीएम ने कहा कि प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्य और न्यायालय से जुड़े मामलों की बड़ी संख्या लंबित है, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना और न्यायालय से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि आम जनता को त्वरित राहत और न्याय मिल […] - [सड़क निर्माण पर विभाग के दावे और जनता का आक्रोश आमने-सामने, ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी](https://uttarakhandexpressnews.com/departments-claims-on-road-construction-and-publics-anger-warning-of-agitation-by-giving-face-to-face-memorandum/): हल्द्वानी। शहर में चल रहे सड़क और सीवर निर्माण कार्यों को लेकर एक ओर जहां विभाग ने तेजी से काम होने का दावा किया है, वहीं दूसरी ओर अव्यवस्थित निर्माण और धूल-मिट्टी से परेशान नागरिकों का आक्रोश भी सामने आया है। एडीबी सहायता प्राप्त परियोजना के तहत चल रहे कार्यों को लेकर उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (UUSDA) के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि मौसम अनुकूल होने के बाद डामर सड़कों का निर्माण युद्ध स्तर पर शुरू किया जा रहा है और आगामी एक सप्ताह में इसका व्यापक असर दिखाई देगा। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक शहर […] - [बनभूलपुरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलाह के साथ आरोपी गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/major-action-by-police-in-banbhulpura-accused-arrested-with-illegal-weapon/): हल्द्वानी: डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद को अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलाह के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन और वस्तुओं की चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर बनभूलपुरा क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मोबिन खान पुत्र अब्दुल बसीर खान निवासी गौजाजाली उत्तर घर पर मौजूद […] - [कुमाऊँ कमिश्नर ने अल्मोड़ा में की विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश](https://uttarakhandexpressnews.com/kumaon-commissioner-reviewed-development-works-in-almora-and-directed-to-complete-the-schemes-in-time-bound-manner/): अल्मोड़ा। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में जिला योजना, राज्य योजना और केंद्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक विभाग को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करना होगा। बैठक में निर्माण […] - [बार काउंसिल चुनाव: उत्साह के साथ मतदान शुरू, अधिवक्ताओं में दिखा जोश](https://uttarakhandexpressnews.com/bar-council-elections-started-with-enthusiasm-enthusiasm-was-visible-among-the-advocates/): हल्द्वानी। उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव को लेकर मंगलवार 17 फरवरी को मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह है। मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की कतारें देखी जा रही हैं और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक […] - [बार काउंसिल चुनाव को लेकर सुरक्षा सख्त, 200 मीटर क्षेत्र में धारा 163 लागू](https://uttarakhandexpressnews.com/security-tightened-regarding-bar-council-elections-section-163-implemented-in-200-meter-area/): हल्द्वानी। उत्तराखंड बार काउंसिल के मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई द्वारा मतदान स्थल के आसपास 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड बार काउंसिल के मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। धारा 163 लागू होने के बाद मतदान स्थल के आसपास भीड़ जुटाने, नारेबाजी, हथियार लेकर चलने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों […] - [नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, हल्द्वानी जजी कोर्ट और रामनगर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, न्यायालय परिसरों में मचा हड़कंप](https://uttarakhandexpressnews.com/threat-to-bomb-nainital-district-court-haldwani-judge-court-and-ramnagar-court/): हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, हल्द्वानी जजी कोर्ट और रामनगर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसरों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक्ट जज को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियातन कोर्ट परिसरों को तत्काल खाली कराया गया और पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस व बम निरोधक दस्ते द्वारा परिसर के कोने-कोने की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। […] - [रामनगर को मिले नए SDM गोपाल सिंह चौहान, प्रमोद कुमार संभालेंगे हल्द्वानी की जिम्मेदारी](https://uttarakhandexpressnews.com/ramnagar-gets-new-sdm-gopal-singh-chauhan-pramod-kumar-will-take-charge-of-haldwani/): हल्द्वानी: हल्द्वानी में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने उपजिलाधिकारी स्तर पर तबादले किए हैं। व्यवहार कुशल और सक्रिय अधिकारी माने जाने वाले गोपाल सिंह चौहान को रामनगर का नया एसडीएम बनाया गया है, जबकि प्रमोद कुमार को रामनगर से स्थानांतरित कर हल्द्वानी का एसडीएम नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बदलाव को व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। - [पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी के निर्देश पर शहर से देहात तक अलर्ट मोड](https://uttarakhandexpressnews.com/intensive-checking-campaign-of-police-on-the-instructions-of-ssp-alert-mode-from-city-to-village/): देहरादून: देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली बैठक में एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने और लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के क्रम में 15 फरवरी 2026 को नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने सीमावर्ती चेक पोस्टों, […] - [बनभूलपुरा में बैटरी चोरी गैंग का खुलासा, 4 शातिर गिरफ्तार, 6 बैटरियां बरामद](https://uttarakhandexpressnews.com/battery-theft-gang-exposed-in-banbhulpura-4-criminals-arrested/): हल्द्वानी: नैनीताल जनपद में बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए बनभूलपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह ट्रक बैटरियां और चोरी में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। घटना के संबंध में वादी जुहैब आलम निवासी आजाद नगर द्वारा थाना बनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया गया था कि 7 फरवरी 2026 को उनका डम्पर इंद्रानगर […] - [तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से महिला दरोगा के पति की मौत](https://uttarakhandexpressnews.com/woman-inspectors-husband-dies-due-to-collision-with-speeding-e-rickshaw/): हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय के सामने सड़क पार कर रहे एक व्यापारी को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि व्यापारी उछलकर डिवाइडर से जा टकराए। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार चंद्रावती कॉलोनी मुखानी निवासी नरेश तिवारी (49) शुक्रवार शाम पशु चिकित्सालय के पास सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मुखानी से जेल रोड की ओर जा रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। नरेश तिवारी कारोबारी थे। उनकी […] - [देहरादून में नई कमान संभालते ही एसएसपी के कड़े तेवर, चेकिंग-सत्यापन और अनुशासन पर दिए सख्त निर्देश](https://uttarakhandexpressnews.com/as-soon-as-he-took-over-the-new-command-in-dehradun-ssp-gave-strict-instructions-on-checking/): देहरादून: जनपद देहरादून में कार्यभार ग्रहण करने के बाद 14 फरवरी 2026 को आयोजित पहली बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कड़े तेवर में नजर आए। एसएसपी ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी ड्यूटी के दौरान शत-प्रतिशत प्रयास करते हुए पूर्ण कार्यक्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने पूरे जनपद में दिन-रात प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा शहर से लेकर देहात तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी […] - [बनभूलपुरा में अवैध सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/police-action-on-illegal-betting-in-banbhulpura-two-accused-arrested/): हल्द्वानी: डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हल्द्वानी क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध सट्टा संचालन करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा के नेतृत्व में टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने बनभूलपुरा निवासी 40 वर्षीय शोहेल अख्तर को सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और […] - [यातायात अव्यवस्था पर मंडल आयुक्त सख्त, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश](https://uttarakhandexpressnews.com/divisional-commissioner-directs-officers-to-take-strict-action-on-traffic-disorder/): शहर में बढ़ती यातायात समस्याओं को लेकर मंडल आयुक्त दीपक रावत ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डग्गामार वाहनों, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग और अवैध पार्किंग को तुरंत चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि बिना परमिट चलने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाए और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने वालों के चालान काटे जाएं। उन्होंने अवैध पार्किंग पर शिकंजा कसने के लिए संयुक्त टीम बनाने के भी आदेश दिए। अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि आदेशों की पालना न होने पर वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। - [प्रदेश में 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले, ऊधम सिंह नगर को मिले नए एसएसपी अजय गणपति](https://uttarakhandexpressnews.com/20-police-officers-transferred-in-the-state-udham-singh-nagar-gets-new-ssp-ajay-ganpati/): देहरादून- प्रदेश में 20 पुलिस अधिकारियो के तबादले, देहरादून भेजे गये डोबाल, ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी का भी हुआ तबादला, भेजे गए अभिसूचना, नए कप्तान बने अजय गणपति। - [डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घायल डॉक्टर का जाना हाल, हल्द्वानी की ठंडी सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शुरू हुई सख्त पहल](https://uttarakhandexpressnews.com/dr-manjunath-tc-inquires-about-the-condition-of-the-injured-doctor-strict-initiative-started-to-prevent-accidents-on-the-cold-road-of-haldwani/): हल्द्वानी। ठंडी सड़क पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल अस्पताल मैनेजर का हाल जानने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. शनिवार को कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायल मैनेजर डॉ. हरभजन सिंह का कुशलक्षेम जाना और उपचार कर रही चिकित्सक टीम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एसएसपी ने अस्पताल प्रबंधन, परिजनों और स्टाफ को हर संभव पुलिस सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही से दुर्घटना करने वाले अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। ठंडी सड़क पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए निरीक्षण […] - [खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों पर ₹4.20 लाख का जुर्माना](https://uttarakhandexpressnews.com/action-against-those-violating-food-safety-rules-fine-of-%e2%82%b94-20-lakh-on-various-establishments/): नैनीताल। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए मा० न्यायालय न्याय निर्णयन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने विभिन्न वादों की सुनवाई के बाद अलग-अलग प्रतिष्ठानों और संचालकों पर कुल ₹4,20,000 का अर्थदण्ड लगाया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत हुई सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी अंजनी कुमार तिवारी ने पक्ष रखा। सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कई होटल, रेस्टोरेंट और खाद्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया। इन प्रतिष्ठानों पर लगाया गया अर्थदण्ड खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 27(3)(ए) […] - [लालच के चलते माँ ने ही मरवा दिया अपना बेटा](https://uttarakhandexpressnews.com/mother-got-her-son-killed-due-to-greed/): देहरादून: देहरादून के तिब्बती मार्केट के पास 11 फरवरी 2026 को दिनदहाड़े हुई गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली डालनवाला को सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इंदिरा नगर निवासी अर्जुन शर्मा के रूप में हुई, जो जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। मृतक की पत्नी अभिलाषा शर्मा […] - [हल्द्वानी में सड़क दुर्घटना जांच के लिए वैज्ञानिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित](https://uttarakhandexpressnews.com/scientific-training-program-organized-for-road-accident-investigation-in-haldwani/): हल्द्वानी। सड़क दुर्घटनाओं की सटीक जांच और उनके कारणों के वैज्ञानिक विश्लेषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी की ओर से होटल क्लार्क्स इन, रामपुर रोड हल्द्वानी में सड़क दुर्घटना का वैज्ञानिक विश्लेषण विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) गुरदेव सिंह द्वारा संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेपीओ रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट फॉर ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को सड़क दुर्घटनाओं के वैज्ञानिक अध्ययन की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में […] - [नाकेबंदी के दौरान पुलिस-बदमाश आमने-सामने, मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/two-shooters-arrested-in-face-to-face-encounter-with-police-during-blockade/): देहरादून: देहरादून में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो शूटरों और उनके सहयोगी को अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देशन में पूरे जनपद में बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर से लेकर देहात तक नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा था। तड़के सुबह पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में […] - [हल्द्वानी मंडी परिसर में डबल मर्डर से सनसनी, युवक-युवती के पत्थर से कुचले मिले शव](https://uttarakhandexpressnews.com/sensation-due-to-double-murder-in-haldwani-mandi-complex-dead-body-of-a-young-woman-found-crushed-with-stones/): हल्द्वानी। मंडी परिसर के अंदर गल्ला मंडी के पास युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी मनोज कत्याल […] - [हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र पर बड़ी कार्रवाई: गंभीर अनियमितताओं पर लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश](https://uttarakhandexpressnews.com/major-action-at-de-addiction-center-in-haldwani-instructions-to-cancel-license-on-serious-irregularities/): हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बुधवार को हीरानगर स्थित निर्वाण नशा उन्मूलन एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर आयुक्त ने मौके पर ही केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) को दिए। निरीक्षण में पाया गया कि नशा मुक्ति केंद्र में गाइडलाइन के अनुसार केवल नशे के आदी व्यक्तियों को ही भर्ती किया जाना चाहिए, लेकिन यहां अन्य बीमारियों से पीड़ित और नशा न करने वाले लोगों को भी भर्ती किया गया था, जिसे आयुक्त ने गंभीर अपराध माना। इसके अलावा बिना अनुमति महिला मरीजों […] - [“महिलाओं से मंगलसूत्र लूटने वाला शातिर गिरफ्तार, 400 CCTV खंगालने के बाद पुलिस को मिली सफलता”](https://uttarakhandexpressnews.com/the-vicious-man-who-robbed-women-of-mangalsutra-arrested-police-got-success-after-searching-400-cctvs/): हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की लगातार हो रही घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मामले के अनुसार 4 फरवरी 2026 को विठौरिया नंबर-1 मुखानी निवासी बीना पाठक ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आए और मौका पाकर उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। इसके अलावा […] - [गैस एजेंसी स्वामी की गोली मारकर हत्या, स्कूटी सवार बदमाश फरार](https://uttarakhandexpressnews.com/gas-agency-owner-shot-dead-scooty-riding-scoundrel-absconds/): देहरादून। राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में बुधवार सुबह सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात बदमाशों ने गैस एजेंसी स्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 10:30 बजे कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। […] - [हल्द्वानी में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, खुले सरिया-पाइप ढोने पर वाहन होंगे सीज](https://uttarakhandexpressnews.com/strictness-regarding-road-safety-in-haldwani-vehicles-carrying-open-rebar-pipes-will-be-seized/): हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पाण्डे ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मालवाहक वाहनों में खुले रूप से बाहर निकले सरिया, लोहे के पाइप या अन्य लंबी धातु सामग्री का परिवहन गंभीर हादसों को जन्म दे सकता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरिया या लंबे पाइप केवल उसी लंबाई के उपयुक्त ट्रक या मालवाहक वाहन में ही ले जाए जाने चाहिए, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यदि किसी कारणवश […] - [युवती से मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/girl-reveals-mobile-snatching-accused-arrested-within-24-hours/): देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में युवती से मोबाइल छीनने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई है, जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है। थाना बसंत विहार में जनकपुरी नयागांव निवासी सुमन कुमारी ने 7 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 फरवरी की शाम वह शांतिकुंज बसंत विहार काम पर जा रही थी। इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उसका रियलमी […] - [बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिलाधिकारी की अपील, छात्रों और अभिभावकों से बनाए रखने को कहा सकारात्मक माहौल](https://uttarakhandexpressnews.com/district-magistrate-appeals-to-students-and-parents-regarding-board-exams-asks-them-to-maintain-a-positive-atmosphere/): नैनीताल/हल्द्वानी। आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के समस्त परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए छात्रों और उनके अभिभावकों से संयम, धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की अपील की है। जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि परीक्षा जीवन की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव अवश्य है, लेकिन इसे भय, तनाव या असहनीय दबाव का कारण नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं ज्ञान और अभ्यास की परख होती हैं, न कि किसी छात्र के व्यक्तित्व, प्रतिभा या भविष्य का अंतिम निर्णय। उन्होंने परीक्षार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी दिनचर्या को सरल, […] - [हल्द्वानी RTO में डीएम का छापा, दलालों में भगदड़, व्यवस्थाओं पर जताई सख्त नाराजगी](https://uttarakhandexpressnews.com/dm-raids-haldwani-rto-expresses-strong-displeasure-over-stampede-arrangements-among-brokers/): हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के अचानक पहुंचने से कार्यालय में हड़कंप मच गया और कार्यालय परिसर में घूम रहे दलाल मौके से फरार हो गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कार्यालय में अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक नहीं है, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय में ड्यूटी के दौरान नेम प्लेट और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से धारण करें, ताकि आम जनता को अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान में कोई परेशानी न हो। जिलाधिकारी को निरीक्षण […] - [हल्द्वानी में ईवीसीएल क्रिकेट लीग के नाम पर 32 लाख की ठगी का खुलासा, आयोजक गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/organizer-arrested-for-fraud-of-rs-32-lakh-in-the-name-of-evcl-cricket-league-in-haldwani/): हल्द्वानी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित बहुचर्चित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर की गई बड़ी धोखाधड़ी का नैनीताल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित आयोजक विकास ढाका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा किए गए लेनदेन से जुड़े दो बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में हरियाणा निवासी हेमंत शर्मा और पूर्व विधायक नारायण पाल ने थाना काठगोदाम में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि विकास ढाका […] - [हल्द्वानी क्रिकेट लीग में धोखाधड़ी का मामला सामने आया](https://uttarakhandexpressnews.com/case-of-fraud-came-to-light-in-haldwani-cricket-league/): हल्द्वानी: हल्द्वानी में इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाली EVCL नामक T20 क्रिकेट लीग को लेकर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह लीग 3 फरवरी से शुरू होनी थी, जिसके लिए आयोजकों ने 12 लाख रुपये में स्टेडियम बुक करा लिया था। · आयोजकों ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम का उपयोग किया था· लीग की तिथि लगातार बदलती रही: पहले 17 जनवरी, फिर 24 जनवरी, उसके बाद 1 फरवरी और अंत में 3 फरवरी तय हुई· अंतिम समय में आयोजन रद्द होने की सूचना दी गई और कहां गया कि एक पार्टनर का देहांत हो गया […] - [सहकारिता के नाम पर करोड़ों की ठगी, दो साल बाद मास्टरमाइंड दबोचे गए](https://uttarakhandexpressnews.com/cheating-worth-crores-in-the-name-of-cooperation-mastermind-caught-after-two-years/): रामनगर/नैनीताल। जनपद नैनीताल पुलिस ने वर्ष 2023 से लंबित एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था के माध्यम से कई जनपदों के लोगों से करोड़ों रुपये का निवेश कराकर गबन किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा लंबे समय से लंबित गंभीर आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व […] - [श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने मुख्यमंत्री धामी का किया अभिनंदन।](https://uttarakhandexpressnews.com/working-journalists-union-nainital-congratulated-chief-minister-dhami/): नैनीताल। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नैनीताल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पत्रकारों के हित, सम्मान एवं कल्याण के लिए निरंतर किए जा रहे उल्लेखनीय एवं सराहनीय प्रयासों को लेकर हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया है।यूनियन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकार कल्याण कोष की धनराशि में वृद्धि किया जाना पत्रकार समुदाय के प्रति उनकी संवेदनशील सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और दूरदर्शी दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। यह निर्णय प्रदेश भर के श्रमजीवी पत्रकारों के लिए संबल और सुरक्षा प्रदान करने वाला है। इसके साथ ही तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता प्रदान किए जाने की संस्तुति को यूनियन ने […] - [निरीक्षक–उपनिरीक्षक के तबादले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल](https://uttarakhandexpressnews.com/major-reshuffle-in-police-department-with-transfer-of-inspector-sub-inspector/) - [हल्द्वानी: बिना ढके खनिज परिवहन पर सख्ती, नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई](https://uttarakhandexpressnews.com/haldwani-strict-action-will-be-taken-on-breaking-the-rules-on-transportation-of-minerals-without-cover/): हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद में संचालित स्टोन क्रेशर इकाइयों और खनिज परिवहन में लगे वाहनों पर सख्ती बरतने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि बिना ढके खनिज परिवहन और वाहनों में सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण धूल प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे जन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ रही है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि खनिज सामग्री ले जाने वाले सभी वाहन मजबूत तिरपाल से पूरी तरह ढककर ही परिवहन करेंगे। यदि कोई वाहन खुला परिवहन करता पाया गया तो […] - [हल्द्वानी में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, मारपीट में भाई की मौत, आरोपी गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/family-dispute-turns-into-bloody-conflict-in-haldwani-brother-dies-in-fight/): हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के महज चार घंटे के भीतर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। राम मंदिर बगीचा बरेली रोड निवासी अंकित जायसवाल ने 4 फरवरी 2026 की रात को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 3 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे उनके चाचा संदीप जायसवाल घर पहुंचे और उनके छोटे चाचा सोनू जायसवाल के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में सोनू जायसवाल को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो […] - [हल्द्वानी क्रिकेट लीग स्थगित, आयोजक के अचानक निधन से क्रिकेट प्रेमियों में निराशा](https://uttarakhandexpressnews.com/haldwani-cricket-league-postponed-cricket-lovers-disappointed-due-to-sudden-demise-of-organizer/): हल्द्वानी। इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाली हल्द्वानी क्रिकेट लीग को एक आयोजक की अचानक मृत्यु के कारण स्थगित कर दिया गया है। इस निर्णय से क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में व्यापक निराशा देखी गई है। मैच की तैयारियाँ और अचानक स्थगन यह टी-20 प्रारूप वाली क्रिकेट लीग 3 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित होनी थी। खेल विभाग ने लगभग 12 लाख रुपये में इस अवधि के लिए स्टेडियम लीज पर दिया था। शुरुआत में 3 फरवरी की शाम को नाइट मैच आयोजित होना था, लेकिन आयोजकों में से एक की असामयिक मृत्यु के कारण समस्त कार्यक्रम रोकना […] - [सेहत के दुश्मनों पर पुलिस का प्रहार! 250 किलो नकली पनीर और 50 किलो नकली दही के साथ 2 शातिर गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/police-attack-on-enemies-of-health-2-miscreants-arrested-with-250-kg-fake-cheese-and-50-kg-fake-curd/): देहरादून। सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में नकली पनीर और दही की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सेलाकुई पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लग्जरी कारों से 250 किलोग्राम नकली पनीर और 50 किलोग्राम नकली दही बरामद करते हुए गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मौके पर खाद्य विभाग की टीम को बुलाकर सैंपलिंग कराई गई, जिसके बाद नकली पनीर और दही को नष्ट कर दिया गया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी और बिक्री में लिप्त […] - [युवक ने धारदार हथियार से युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार](https://uttarakhandexpressnews.com/youth-accused-of-murdering-girl-with-sharp-weapon-arrested/): देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां दूल्हा बाजार के पास एक गली में एक युवक ने धारदार हथियार से एक युवती पर हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए दून चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान आकाश कुमार पुत्र कोमल राम, […] - [नैनीताल में बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि: चार माह में 7 हजार से अधिक निर्विवाद विरासत मामलों का निस्तारण](https://uttarakhandexpressnews.com/big-administrative-achievement-in-nainital-disposal-of-more-than-7-thousand-undisputed-heritage-cases-in-four-months/): नैनीताल/हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में लंबे समय से लंबित निर्विवाद विरासत नामांतरण और राजस्व प्रकृति के मामलों का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा इन मामलों को प्राथमिकता में रखते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों को ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर विवादों के समाधान के निर्देश दिए गए थे, जिसका सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहा है। 29 जनवरी 2026 तक जनपद में लंबित निर्विवाद विरासत नामांतरण के कुल 7070 प्रकरणों का सफल निस्तारण कर दिया गया है। इसके साथ ही राजस्व प्रकृति के अन्य 1640 विवादों में से […] - [STF ने कुमाऊं में 3.10 करोड़ की हेरोइन के साथ बड़ा सप्लायर दबोचा](https://uttarakhandexpressnews.com/stf-caught-a-big-supplier-with-heroin-worth-rs-10-crore-in-kumaon/): किच्छा: माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर के निर्देशों पर उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स यूनिट द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसटीएफ (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को राज्य के सभी जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उक्त आदेश के अनुपालन में सीओ परवेज अली के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरूप के नेतृत्व में एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के […] ## Pages - [Terms of Use](https://uttarakhandexpressnews.com/terms-of-use/) - [Privacy Policy](https://uttarakhandexpressnews.com/privacy-policy/): Who we are Suggested text: Our website address is: https://uttarakhandexpressnews.com. Comments Suggested text: When visitors leave comments on the site we collect the data shown in the comments form, and also the visitor’s IP address and browser user agent string to help spam detection. An anonymized string created from your email address (also called a hash) may be provided to the Gravatar service to see if you are using it. The Gravatar service privacy policy is available here: https://automattic.com/privacy/. After approval of your comment, your profile picture is visible to the public in the context of your comment. Media Suggested […] - [Sample Page](https://uttarakhandexpressnews.com/sample-page/): This is an example page. It’s different from a blog post because it will stay in one place and will show up in your site navigation (in most themes). Most people start with an About page that introduces them to potential site visitors. It might say something like this: Hi there! I’m a bike messenger by day, aspiring actor by night, and this is my website. I live in Los Angeles, have a great dog named Jack, and I like piña coladas. (And gettin’ caught in the rain.) …or something like this: The XYZ Doohickey Company was founded in 1971, […] - [About Us](https://uttarakhandexpressnews.com/about-us/): WRITING YOUR FITNESS FUTURE Hey! I’m Erma Aguilar My name is Erma Aguilar, aka The Fitness Author. I’m a fitness coach based in Mallorca, offering personal training and boot camps, helping groups and individuals improve their health and longevity. Whenever life presents us with opportunity or adventure, we want bodies that enable us to say yes. So join me and be prepared for whatever physical challenge life brings you. - [My account](https://uttarakhandexpressnews.com/my-account/) - [Contact](https://uttarakhandexpressnews.com/contact/): Ali Siddiqui Founder/Editor Add– Kidwai Nagar Haldwani District Nainital (Uttarakhand) Email– uttarakhandexpressnews1@gmail.com Mo– 7351109544/9627375337 - [Blog](https://uttarakhandexpressnews.com/blog-2/) - [Home](https://uttarakhandexpressnews.com/) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)